अररिया, अगस्त 27 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि पूर्णियां विश्व विद्यालय के तहत अंगीभूत और गैर अंगीभूत महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय में नामांकन को लेकर मंगलवार को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया है। केएन डिग्री कॉलेज बखरी कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा ने बताया कि तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर केएन डिग्री कॉलेज बखरी में भी स्नातक प्रथम सेमेस्टर में बुधवार से कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय में नामांकन शुरु होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 30 अगस्त तक निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.