गाजीपुर, जून 7 -- खानपुर। बहुजन समाज पार्टी ने जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई। सत्यप्रकाश राम को तीसरी बार बसपा का जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार को लखनऊ में बसपा की बैठक हुई। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जिलाध्यक्ष की समीक्षा की। पार्टी ने दोबारा सत्यप्रकाश पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। खबर मिलते ही सत्य प्रकाश के समर्थक और बसपा के कार्यकर्ता में हर्ष का माहौल है। सैदपुर विधानसभा के उपाध्यक्ष हर्ष देव मिश्रा ने कहा रविवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजय राजभर, जिला संयोजक अरुण पांडे, पूर्व जिला प्रभारी कमला प्रधान, भाईचारा के अध्यक्ष रमेश प्रजापति, पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर नेता जितेंद्र मानव, टीपू सुल्तान आदि ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.