सासाराम, जून 3 -- रोहतास ,एक संवाददाता। तेलकप मोड़ के पास सभागार में मंगलवार को राजद प्रखंड इकाई की बैठक हुई, जिसमें नए मंडल अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा की गई। जिसमें नागेन्द्र यादव तीसरी बार निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश कुशवाहा की देखरेख में चुनाव कराया गया। सर्वसम्मति से नागेंद्र के नाम पर मुहर लगी। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझ पर जो विश्वास जताया, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा।आगामी विधानसभा में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने का काम करूंगा। मौके पर डॉ. एसपी सिंह,बबन यादव, नूर खां, राजेश्वर सिंह कुशवाहा, शिवशंकर सिंह, संजय यादव,ईश्वर दयाल पाल, लालबिहारी यादव, अवंत यादव, महेन्द्र सिंह, अशोक सिंह,राम बहादुर आजाद,राम मनोहर यादव,सुरेश सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.