मुंगेर, फरवरी 22 -- तारापुर,निज संवाददाता। जदयू के संगठन को मजबूत करने की दिशा में शनिवार को तारापुर प्रखंड अध्यक्ष पद का निर्वाचन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन पदाधिकारी पुरुषोत्तम सिंह एवं प्रखंड पर्यवेक्षक राहुल कुमार की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में सुबह 11 बजे प्रक्रिया शुरू हुई। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए ग्राम पढ़भाड़ा निवासी जयकृष्ण सिंह ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद उनका पर्चा वैध पाया गया। निर्धारित समय तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने पर दोपहर 12:30 बजे उन्हें निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर खुशी जताई। इस अवसर पर युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, मो. इंतखाब आलम, प्रह्लाद...