झांसी, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा झांसी एवं झांसी मंडल झांसी का भी द्विवार्षिक अधिवेशन / चुनाव हुआ। वीरांगना होटल झांसी में चुनाव अधिकारी शिवसिंह चौहान प्रदेश मंत्री उ प्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ व ब्रजकिशोर पाठक जिलाध्यक्ष पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ झांसी की देखरेख में हुआ। जिसमें तीसरी बार पूरन सिंह परिहार जिलाध्यक्ष पद पर व उदय सिंह यादव जिलामंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुये। निर्विरोध निर्वाचन के साथ पदाधिकारी निर्वाचित हुये। मंडल मंत्री के पद पर अब्दुल रहीस सिद्यीक को निर्वाचित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...