आदित्यपुर, अप्रैल 3 -- ग़म्हरिया।सरायकेला-खरसावां जिला झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की कमान लगातार तीसरी बार मिलने पर जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने पार्टी और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि झामुमो केंद्रीय समिति ने बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी का पुनर्गठन करते हुए एक बार फिर जिले की कमान लगातार दो बार जिलाध्यक्ष रहे डॉ शुभेन्दु महतो को सौंपी है। इस संदर्भ में पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पत्र भी ज़ारी कर दिया है। इस पर एक प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने कहा कि लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुने जाने के लिए वे पार्टी नेतृत्व सहित तमाम कार्यकर्ताओं के आभारी हैं। उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी का परिणाम है कि पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.