बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- बिहारशरीफ। केन्द्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को पुनारख-किऊल तीसरी और चौथी लाइन बिछाने की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही, गोंडिया-जबलपुर दोहरीकरण व गम्हरिया-चांडिल तीसरी और चौथी लाइन बिछाने की भी स्वीकृति दी गयी है। पांच साल में पूरा होनी वाली इन योजनाओं को धरातल पर उतारने में 9,072 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुनारख-किऊल तीसरी और चौथी लाइन बिछने से राजगीर-बख्तियारपुर से बाढ़ जाने वाली गाड़ियों को सहूलियत होगी। ऐसे में नालंदा, नवादा व गया जिलों के साथ ही झारखंड से आने वाले गाड़ियों को बाढ़ की ओर जाने में समय की बचत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...