कन्नौज, फरवरी 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई। पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का उत्साह देखने लायक था। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर गेट पर ही परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। इसके बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति दी गई। नगर का हीरालाल वीएन इंटर कालेज इस बार सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां हाईस्कूल के 20 कालेजों के 435 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। वहीं इंटरमीडिएट में क्षेत्र के 12 कालेजों के 417 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य राधाबल्लभ मिश्रा ने बताया कि हाईस्कूल में 23 और इंटर में 22 परीक्षा अनुपस्थित रहे। उधर, जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कालेज के प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.