बलिया, दिसम्बर 10 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन दिल्ली के पहलवानों का दबदबा रहा। बुधवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में कुल छह भार वर्गों के पदक को मुकाबले खेले गए। तीसरे दिन दिल्ली ने बालक वर्ग में दो तथा बालिका वर्ग में एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मेजबान उत्तर प्रदेश को दो रजत और दो कांस्य सहित कुल चार पदक हासिल हुए। विभिन्न मुकाबलों में बतौर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ नवल किशोर व जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बुधवार को बालिका 69 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की तानिया ने स्वर्ण, दिल्ली की दिशा ने रजत तथा महाराष्ट्र की कोमल रामदास व ...