झांसी, जनवरी 12 -- रविवार की रात जाड़े में जकड़ी रही। वहीं सोमवार सुबह से हवाएं तीर सी चुभीं। गलन, जाड़े की जकड़न के बाद बुंदेलों की दिनचर्या शुरू हुई। हालांकि दोपहर खिली धूप ने राहत दी। पर, शाम गहरी होते ही सर्दी के सरापे ने काया कंपा दी। सोमवार को अधिकतम पारा 21 तो न्यूनतम 07 डिग्री दर्ज किया गया। भोर 4 बजे से हल्का कोहरा छाया। 6.30 बजे से यह छंटने लगा। सुबह 7.04 बजे सूर्योदय हुआ। पर, सूरज नदारद था। घरों की छतों पर रखी टंकियों का पानी इतना ठंडा था कि लोग हाथ लगाने से कतरा रहे थे। सुबह 8.30 बजे से आकाश साफ होने लगा। 9.30 बजे से आहिस्ता-आहिस्ता खिली धूप ने हर किसी को अपने करीब बुला लिया। अस्पतालों, नर्सिंग होम्स के बाद मरीज तीमारदारों के साथ धूप सेंकते दिखे। स्कूलों की छुट्टी होने से बच्चों को काफी राहत मिली। वहीं दफ्तरों, सरकारी-अद्र्ध सरकार...