लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- तीर्थ की पुरोहित कल्याण समिति ने तीर्थ क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं और प्रशासनिक उपेक्षा को लेकर कड़ा विरोध जताया है। समिति के अध्यक्ष अशोक जोशी के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों ने विधायक से मिलकर समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। पुरोहितों का कहना है कि सावन माह के दौरान प्रशासन द्वारा आयोजित उच्चाधिकारियों की बैठक की जानकारी समिति को नहीं दी गई। यदि सूचना दी जाती, तो समिति तीर्थ क्षेत्र की समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकती थी। समिति का यह भी कहना है कि तीर्थ परिसर में जहां श्रद्धालु पूजन और स्नान करते हैं, कुछ असामाजिक तत्वों ने अवैध रूप से दुकानें स्थापित कर दी हैं। जब पुरोहितों ने इसका विरोध किया, तो बात विवाद तक पहुंच गई, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अध्यक्ष अशोक जोशी ने कहा कि तीर्थ पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.