प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- प्रयागराज के तीर्थ पुरोहितों ने रविवार को गंगा पूजन कर माघ मेला के सकुशल संपन्न होने का आशीष मांगा। प्रयागवाल सभा की ओर से आयोजित गंगा पूजन के मुख्य अतिथि महंत जमुना पुरी और महंत बलवीर गिरि ने संगम की रेती पर कल्पवास के महत्व पर प्रकाश डाला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन के दौरान नीरज त्रिपाठी, वैभव करवरिया, सुभाष पांडेय, राजेंद्र पालीवाल, दिनेश तबेलिया, राजेश पांडेय, माधवानंद, कल्लू कर्महा, अमित पांडेय, प्रदीप पाठक, प्रवीण पाठक, अनूप त्रिपाठी, राजीव भारद्वाज, मनोज पांडेय, रामेश्वर पाठक, राम वैध, लाल बाबा सोकहा, अंजनी भारद्वाज, अंकुश शर्मा, आशुतोष पालीवाल, अनुज तिवारी, सिद्धार्थ पांडेय,सहित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...