आगरा, फरवरी 13 -- तीर्थ नगरी सोरों में शुक्रवार को विजया एकादशी के उपलक्ष्य में पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। परिक्रमा के शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं ने हरपदी गंगा में स्नान किया। भगवान वराह का पूजन किया। गंगाजी की परिक्रमा भी लगाई। इसके बाद परिक्रमा के लिए निकले। परिक्रमा मार्ग में समाजसेवियों ने परिक्रमार्थियों के लिए प्रसादी वितरित की। इस मौके पर पंचकोशीय परिक्रमा ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के संयोजक शरद कुमार पाण्डेय, सह संयोजक शिवानंद उपाध्याय, शशांक दीक्षित, रामदर्शन महेरे, पूरन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मौर्य, जीतेन्द्र दिक्षित, नीरज तिवारी, मोना तिवारी, श्याम बड़गैयां, अनुपम शर्मा, रत्नेश माहेश्वरी, प्रवीण गुप्ता, सौरभ दीक्षित, मुन्नालाल बड़गैयां, गिरीश पाठक, अमरदीप वार्ष्णेय, अशोक धमनावत, अवधेश ...