आगरा, जनवरी 1 -- तीर्थ नगरी सोरों में साफ सफाई बेहतर बनाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण को गति दी गई है। नए साल के अवसर पर चेयरमैन, एसडीएम ने क्षेत्र के लिए नौ नए ई-रिक्शा उपलब्ध कराए हैं। इन ई-रिक्शों को गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर कूड़ा एकत्रीकरण क लिए रवाना किया गया। ई-रिक्शा वाहनों को हरी दिखाकर रवाना करते हुए सोरों चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि नववर्ष पर नगरवासियों को स्वच्छता के लिए नई सौगात दी गई है। इन ई-रिक्शा के माध्यम से घर-घर से कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नगर को साफ, सुंदर और स्वच्छ बनाना नगर पालिका की प्राथमिकता है। एसडीएम व प्रभारी ईओ हर्षिता देवड़ा ने कहा कि ई-रिक्शा पर्यावरण के अनुकूल हैं और कम खर्च में बेहतर सेवा देंगे। इससे कूड़ा निस्तारण व्यवस्था मजबूत होगी और स्वच्छ भारत म...