रुद्रपुर, मई 26 -- काशीपुरl श्री डमरू वाले बाबा मंदिर सेवा ट्रस्ट ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर तीर्थ स्थल द्रोणासागर की भूमि पर कथित धोखाधड़ी और अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) के अध्यक्ष ने सरकारी भूमि पर फर्जी तरीके से कब्जा कर निर्माण कार्य करा लिया है। सोमवार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 9 जुलाई 2021 को केडीएफ के नाम एक रजिस्ट्री कराई गई थी। रजिस्ट्री में खसरा संख्या 70 मिन की भूमि दिखाई गई, जो शम्भूनाथ की निजी भूमि है। आरोप है कि केडीएफ अध्यक्ष ने धोखाधड़ी करते हुए पास की सरकारी भूमि खसरा संख्या 69 मिन, जो कि तीर्थ स्थल द्रोणासागर का हिस्सा है, पर कब्जा कर लिया। ट्रस्ट के अनुसार, दानदाता ने रजिस्ट्री में जिस स्थान की तस्वीरें प्रस्तुत कीं, वह भूमि 70 मिन की न होकर सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.