विकासनगर, जुलाई 6 -- आर्य समाज मंदिर चकराता का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव प्रातःकालीन देव और ब्रह्म यज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आए भजनोपदेशक और पंडितों ने समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से दूर करने का संदेश दिया। त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव के दौरान रोजाना धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। रविवार को अंतिम दिन सुबह आयोजित ब्रह्म यज्ञ व देव यज्ञ में विश्व शांति की कामना करते हुए पूर्णाहुति डाली गई। इसके बाद भजनोपदेशक पंडित राजवीर आर्य ने भजन सुनाकर लोगों को भक्ति भाव से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम के पश्चात वार्षिक चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से तीर्थ कुकरेजा को आर्य समाज का अध्यक्ष और संजय जैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश शर्मा, कांता कम्बोज, सतवीर, निकित आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...