गिरडीह, जुलाई 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल व हीरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद गांव निवासी विक्की उपाध्याय के नेतृत्व में सोमवार को एक दर्जन तीर्थयात्री पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुए। बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों के अमरनाथ (जम्मू कश्मीर) रवाना होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। इस संबंध में मुख्य तीर्थयात्री विक्की उपाध्याय ने बताया कि युवाओं को अमरनाथ यात्रा कर भगवान बाबा बर्फानी के दर्शन करने की लालसा थी। जिसे लेकर मानिकबाद, कोदमबरी, मंडरो, खिजुरी व तिसरी आदि गांवों के एक दर्जन तीर्थयात्रियों द्वारा मई 2025 में अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड संस्थान में बतौर नामांकन करवाया गया। उक्त रजिस्ट्रेशन के तहत तीर्थ यात्रियों की टोली सोमवार को मानिकाद गांव से हजारीबाग रोड (सरिया) रेलवे स्टेशन पहुंचे। ह...