दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा। शहर के शिवाजीनगर से वार्ड पार्षद रिंकू कुमारी के नेतृत्व में दरभंगा से महाकुंभ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। सभी को नारियल फोड़कर विदा किया गया। इस मौके पर समाजसेवी सह भाजपा नेता डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला व निगम पार्षद नवीन सिन्हा भी थे। इस यात्रा में 150 लोग शामिल हैं। यह यात्रा प्रयागराज, अयोध्या, काशी विश्वनाथ व विंध्याचल होते हुए 31 जनवरी को दरभंगा वापस आएगी। यात्रा में वार्ड पार्षद रिंकू कुमारी, कमोद राय, उदय कुमार शर्मा, दुर्गेश पटेल व रामचरित्र महतो भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...