रिषिकेष, फरवरी 8 -- राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए मुनिकीरेती में आसपास के राज्यों से वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्यटकों ने गंगा की लहरों पर राफ्टिंग कर रोमांच का आनंद लिया। पर्यटकों की बढ़ती आमद से निर्भर स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर भी मुस्कान नजर आई। रविवार सुबह से ही दिल्ली, एनसीआर, यूपी, हरियाणा आदि राज्यों से पर्यटकों का मुनिकीरेती पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर में खारास्रोत और आसपास राफ्टिंग बुकिंग कार्यालय पर्यटकों से भरे दिखे। गंगा भी रंग-बिरंगी राफ्टों से अटी नजर आई। शांत पहाड़ी घाटियों के बीच गंगा में राफ्टिंग का आनंद लेते हुए पर्यटकों का शोरगुल भी दिनभर गूंजता रहा। अचानक पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से स्थानीय होटल, रेस्टोरेंट और राफ्टिंग कारोबारियों भी खुश दिखे। उनमें आर्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद एक बार फिर जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.