रिषिकेष, दिसम्बर 18 -- तीर्थनगरी में ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन घने कोहरे ने शहर और गांवों में जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह में दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा, जबकि ठंडी हवाओं ने लोगों को दिनभर ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह के समय हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। करीब 11 बजे के आसपास सूरज कोहरे से बाहर निकला। इसके चलते ठंडक बनी रही। शाम करीब पांच बजे के बाद फिर से धुंध छा गई, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय दृश्यता घटकर करीब 10 मीटर रह गई। कोहरे के कारण रोडवेज बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा। सुबह सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। मैदानी क्षेत्रों से आने वाली बसें अपने निर्ध...