रिषिकेष, जनवरी 16 -- महाराष्ट्र में हुए नगर निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न तीर्थनगरी ऋषिकेश में मनाया गया। भाजपाईयों ने एक दूजे को मिठाई खिलाकर बीएमसी चुनाव की जीत को लेकर जश्न मनाया और खुशी का इजहार किया। शुक्रवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने महाराष्ट्र में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) में भाजपा की टीम द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने तथा पुणे, नागपुर सहित प्रदेश के 26 नगर निगमों में भाजपा की शानदार जीत दर्ज करने पर कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाईं। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल ने...