रिषिकेष, फरवरी 16 -- श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत नगर में शिव बारात निकाली गई। नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के साथ शिव बारात का स्वागत किया। देर रात तक श्रद्धालु शिव बारात में झूमते नजर आए। शिव बारात में भगवान शिव के अलावा विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी, उनके वाहन नंदी और शिवगण आकर्षण का केंद्र रहे। सोमवार को गंगा नगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में शिव बारात का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मेयर शंभू पासवान ने नारियल फोड़कर किया। मंदिर परिसर से विभिन्न झांकियों और बैंड बाजों के साथ शिव बारात निकाली गई। मंदिर से आरंभ हुई शिव बारात बनखंडी मंदिर होते हीरालाल मार्ग, रेलवे रोड, देहरादून रोड, हरिद्वार रोड, तिलक रोड होते हुए त्रिवेणी घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.