रिषिकेष, फरवरी 9 -- तीर्थनगरी में सोमवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। सुबह में घना कोहरा और धुंध छाई रही, जिसके चलते न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर दिनभर बना रहा। हाईवे पर दृश्यता कम होने के कारण दिन में भी वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। कोहरे के चलते रेल सेवाएं भी प्रभावित रहीं और दून और हेमकुंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। बीते दिनों बढ़ते तापमान के कारण अलमारियों में रखे गर्म कपड़े अब दोबारा बाहर निकल आए हैं। लोग स्वेटर और जैकेट पहनकर घरों से निकलते नजर आ रहे हैं। सोमवार सुबह क्षेत्र में सूर्योदय लगभग 7:05 बजे हुआ, लेकिन घने कोहरे और धुंध के कारण कई स्थानों पर सूर्य के दर्शन देर से और धुंधले रूप में हुए। धुं...