रिषिकेष, मार्च 17 -- मौसम में गर्माहट के साथ ही ऋषिकेश में पर्यटक सीजन भी शुरुआत हो गई है। हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों से रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक ऋषिकेश का रुख कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर राफ्टिंग और कैंपिंग के लिए पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की आमद बढ़ने से शहर में जाम की समस्या फिर से पैदा होने लगी है, जिससे लोगों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। सोमवार को शहर के मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव अत्याधिक रहा है। नगर क्षेत्र में घुसते ही पर्यटकों को घाट चौक पर जाम का झाम झेलना पड़ा। हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित इंद्रमणि बड़ोनी चौक पर भी यही स्थिति नजर आई। जाम और स्लो ट्रैफिक की वजह से स्थानीय लोगों को भी फजीहत झेलनी पड़ी। ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था पटरी से उतरते ही मुनिकीरेती में भी ट्रैफिक अनियंत्रित हो गया। यहां भी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.