रिषिकेष, फरवरी 4 -- मौसम का मिजाज तीर्थनगरी में हर दिन बदल रहा है। सुबह की शुरूआत घने कोहरे से हो रही है। बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते कम विजिबिलिटी के कारण वाहन सवारों को परेशानी उठानी पड़ी। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी कोहरे की मार झेलनी पड़ी। सुबह नौ बजे के बाद धूप खिलने से जहां मौसम साफ हुआ। वहीं लोगों को राहत भी मिली। बुधवार सुबह ऋषिकेश से लेकर आसपास का ग्रामीण क्षेत्र कोहरे की घनी चादर में लिपट रहा। हाईवे और आंतरिक मार्गों पर वाहन चालक दिन में भी कम विलिबिजिटी होने की वजह से लाइट और डिपर जलाकर आवागमन करते दिखे। स्कूलों को आने-जाने वाले छात्र-छात्रा व छोटे बच्चे भी कोहरे के चलते परेशान होते नजर आए। नौ बजे अचानक मौसम साफ हुआ, जिसके बाद चटक धूप खिली। धूप में कोहरा छटने से स्थानीय लोगों को काफी राहत भी मिली, लेकिन दिन ढलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.