टिहरी, अगस्त 30 -- तीर्थनगरी देवप्रयाग में आयोजित तीन दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का संगम तट पर भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। नगर व क्षेत्रवासियों ने श्रीगणेश को नम आखों से विदाई दी। शनिवार को श्री रघुनाथ गंगा सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के समापन से पूर्व श्रद्धालु महिलाओं, युवाओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए तीर्थ क्षेत्र की परिक्रमा करते हुए 5 किमी तक ढोल-नंगाडों के साथ डोली यात्रा निकाली। तीन दिवसीय गणेश महोत्सव में नगर स्थित सभी कीर्तन मंडलियो, नगर स्थित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भगवान गणेश को समर्पित मनमोहक भजन व नृत्य प्रस्तुत किये। पावन अलकनन्दा-भागीरथी संगम पर प्रतिमा विसर्जन से पूर्व मन्त्रोच्चार से भगवान गणेश व मां गंगा का पूजन कर आरती उतारी। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अभिषेक पंचपुरी, लक्की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.