नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू), के परिसर में श्री मज्जिनेन्द्र कल्पद्रुम महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। आठ दिनों तक चलने वाले इस पावन आयोजन ने विश्वविद्यालय परिसर को श्रद्धा, भक्ति और अध्यात्म के अद्भुत वातावरण से भर दिया। श्री मज्जिनेन्द्र कल्पद्रुम महामंडल विधान एक अत्यंत पवित्र जैन धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें भगवान मज्जिनेन्द्र (तीर्थंकरों) की आराधना अत्यंत श्रद्धा और भक्ति से की जाती है। "कल्पद्रुम" का अर्थ है इच्छापूर्ति करने वाला दिव्य वृक्ष, जो धर्म, करुणा और शांति का प्रतीक है। साथ आयोजित विश्व शांति महायज्ञ का उद्देश्य संपूर्ण विश्व में शांति, सद्भाव और कल्याण की भावना को जागृत करना था। यह आयोजन पूज्य उपाध्याय श्री प्रज्ञानंद जी महाराज के पाव...