रुडकी, दिसम्बर 2 -- पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मंगलवार को जैन समाज ने तीर्थंकर भगवान का तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जैन मुनि प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि जैन दर्शन में भगवान के गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष ये पांच कल्याणक होते हैं। पंचकल्याणक में तीर्थंकर भगवंतों के अनुपम आदर्श की महत्ता बताते हुए जैन संत ने कहा कि सामाजिक और धार्मिक उन्नयन के लिए हरेक व्यक्ति के जीवन में तप और त्याग की निरंतर आवश्यकता होती है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र कुमार जैन, प्रधान अनिल कुमार जैन, कमल जैन, अशोक कुमार जैन, लक्ष्मी जैन सुधा जैन, अवनीश कुमार जैन, सुभाष चन्द्र जैन, अरिंजय जैन, सुधीर जैन, मनोज जैन, शलभ जैन, अमन जैन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...