गुड़गांव, सितम्बर 8 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू गांव के रहने वाले युवा तीरंदाज रिषभ यादव ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है। 8वीं वरीयता प्राप्त रिषभ ने टीम स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपने गांव और जिले को गौरवान्वित किया है। भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में फ्रांस की टीम को हराकर विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस स्वर्ण पदक को जीतने वाली तिकड़ी में रिषभ यादव के साथ अमन सैनी और प्रथमेश फुगे शामिल थे। 50 मीटर कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में भारतीय टीम ने 235 के स्कोर के साथ फ्रांस की टीम को 233 के स्कोर पर मात दी। इस चैंपियनशिप में रिषभ ने एक और पदक अपने नाम किया। 50 मीटर कंपाउंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.