मथुरा, अप्रैल 15 -- मथुरा। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं गुजरात खेल प्राधिकरण द्वारा गुजरात के अंबा में आयोजित खेलो इण्डिया राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी स्पर्धा में मथुरा की तीरंदाजों ने सब जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक एवं कांस्य पदक हासिल किया है। कंपाउंड खिलाड़ी निष्ठा ने महाराष्ट्र की खिलाड़ी को हराते हुए उप्र को स्वर्ण पदक दिया एवं अपने लिए एक लाख पचास हजार रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्राप्त किया। राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी वरेण्या राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वी से आठ अंकों की बढ़त बनाते हुए कांस्य पदक एवं पचास हजार रुपये की धनराशि हासिल कर तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। मथुरा तीरंदाजी अकादमी में अभ्यास करने वाली रिकर्व खिलाड़ी चेष्टा ने 18 हजार रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.