गाजीपुर, जनवरी 1 -- जमानियां। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जनपद के तीरंदाज रणविजय यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के शुरुआती दौर से ही रणविजय ने मजबूत बढ़त बना ली थी। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अचूक निशाना साधते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि एक अन्य स्पर्धा में कड़े संघर्ष के बाद रजत पदक अपने नाम किया। मूल रूप से चंदौली के निवासी रणविजय यादव वर्तमान में स्थानीय द्रोणा तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। रणविजय ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है। जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे ने रणविजय को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.