हाथरस, अक्टूबर 11 -- हाथरस, संवाददाता। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में देररात को उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक मरीज के साथ आए तीमारदार ने यहां पर मौजूद स्टाफ नर्स का मोबाइल से फोटो खींच लिया। फोटो खींचने वाले युवक और स्टाफ नर्स के बीच इमरजेंसी वार्ड में ही कहासुनी हो गई। शहर के जिला अस्पताल में गुरुवार की देररात एक युवक अपने साथ एक मरीज को लेकर आया। उसे भर्ती कर अस्पताल के स्टाफ ने उपचार शुरू कर दिया, लेकिन इसी दौरान उस मरीज के साथ आए तीमारदार ने वहां पर मौजूद स्टाफ नर्स पर उपचार न करने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाते हुए फोटो खींचने लगा। इसे लेकर नर्स भड़क गई और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इमरजेंसी वार्ड में तैनात सुरक्षा गार्ड ने युवक का मोबाईल फोन छीन लिया और धक्के मारते हुए उसे बाहर निकाल दिया। जिसे लेकर युवक सुरक्षा गार्ड से भिड़ गया और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.