बाराबंकी, दिसम्बर 6 -- फतेहपुर। ग्राम डडियामऊ के एक किशोरी की तबियत खराब होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा मरीज को इंजेक्शन लगाकर उपचार शुरू किया गया। यह देख परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर स्वास्थ्य कर्मियों से हाथपाई शुरू कर दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी पूरे स्टॉप के साथ कोतवाली पहुंचे। जहां चिकित्सक की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डडियामऊ निवासी सलाउद्दीन की पुत्री को झटके आ रहे थे तो परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। आरोप है कि जब वह उपचार के लिए पहुंची तो उसकी स्थित सामान्य थी। कुछ देर बाद जब मरीज को दिक्कत हुई तो उसे एक इंजेक्शन लगाया गया। यह देख मरीज के साथ आए पर...