लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कैंसर सिर्फ मरीजों को पीड़ा नहीं देती। तीमारदार को भी मानसिक रूप से तोड़ देती है। इलाज के दौरान तमाम तरह की कठिनाईयों से तीमारदारों को गुजरना पड़ता है। मरीज की हालत को देखकर मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं। ऐसे तीमारदारों को भी देखभाल की जरूरत होती है। यह सलाह केजीएमयू पेन मेडिसिन यूनिट की प्रमुख डॉ. सरिता सिंह ने कही। वह शनिवार को केजीएमयू के पेन मेडिसिन यूनिट ने इंडियन सोसाइटी ऑफ प्रोस्थोडॉन्टिक्स, रिस्टोरेटिव डेंटिस्ट्री और पेरियोडोंटिक्स व महिला सशक्तीकरण सेल के सहयोग से कार्यशाला की। डॉ. सरिता सिंह ने कहा कि कैंसर गंभीर बीमारी है। इलाज के दौरान मरीज को तमाम तरह की कष्टों से गुजरना होता है। मरीज की पीड़ा देखकर तीमारदारों को भी तकलीफ होती है। मानसिक रूप से तनाव झेलना होता है। लेकिन उन्हें अक...