रुद्रपुर, फरवरी 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। स्मैक तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन और हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी समेत छह अभी भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, एक फरवरी को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सुभाष कॉलोनी स्थित कल्लू के घर स्मैक तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया। इस हमले में हेड कांस्टेबल भुवन पांडे घायल हो गए थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 64 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए हसीना पत्नी इलियास को गिरफ्तार किया था। हालांकि, उसका देवर नाजिम उर्फ नदीम सहित कई अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा द...