देवरिया, दिसम्बर 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में हाल के दिनों में हुई अधिकांश घटनाओं का पुलिस पर्दाफाश तो कर दी, लेकिन दो महिलाओं समेत तीन लोगों की हत्याओं का पर्दाफाश देवरिया पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। इन घटनाओं के पर्दाफाश के लिए पुलिस की कई बार टीमें भी गठित की गई, लेकिन बावजूद इसके घटनाओं का पर्दाफाश पुलिस नहीं कर पाई। पुलिस अब इन मामलों को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी में है। एक नंबरः लार उपनगर के कोईरी टोला निवासी घनश्याम गुप्ता की पत्नी चंद्रावती देवी का 13 नवंबर 2024 को उस समय हत्या कर आभूषण व नकदी लूट लिया गया, जब वह घर पर अकेली थीं। इस मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज किया, लेकिन अभी तक इस घटना का पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है। दो नंबर: भाटपाररानी थाना क्षेत्र के भाटपाररानी-भिंगारी मार्ग पर पकड़ी बाबू के समीप 26 दिसंबर...