बदायूं, दिसम्बर 22 -- बदायूं, संवाददाता। परीक्षा केंद्रों की पूरी होने जा रही फाइनल प्रक्रिया के साथ ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग से करीब तीन हजार शिक्षकों की डिमांड की गई है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एक-दो दिन में परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी हो जाएगी। इधर बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित अन्य तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए हैं। जिला विद्यालय लालजी यादव ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की प्रकिया आगे बढ़ा दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से बेसिक शिक्षा...