अमरोहा, जनवरी 3 -- यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब तीन हजार शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसमें करीब एक हजार शिक्षकों की डिमांड बेसिक शिक्षा विभाग से की गई है, जबकि बाकी शिक्षक माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगाए जाएंगे। 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। 12 मार्च तक परीक्षाएं चलेंगी। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तमाम तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा से लेकर नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए हरसंभव इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले में 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 51049 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जा रही हैं। बेसिक शिक्षा विभाग से भी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए शिक्षकों की मांग की गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.