फरीदाबाद, अप्रैल 20 -- फरीदाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रविवार को सीटेट का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में तीन हजार युवा शामिल हुए। इसके लिए 21 विद्यालयों में केंद्र बनाए गए और दो पालियों में यह परीक्षा संपन्न कराई गई। यह परीक्षा सुपरीटेंडेट और सहायक के लिए कराई गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का सख्त पहरा था। परीक्षार्थियों की अच्छे से जांच करने के बाद भी ही केंद्रों में प्रवेश करने दिया गया। परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र आसान था और एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित था। पहली पाली में सुबह नौ से 12 और दोपहर डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक परीक्षा कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.