गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में करीब 3000 मतदाताओं की सुनवाई में नोटिस पर अधूरा पता लिखी मुहर लगा दी गई है। इस कारण नोटिस पाने वाले मतदाताओं को पादरी बाजार की जगह चरगांवा जाना पड़ रहा है। बाद में वहां से दोबारा उन्हें पादरी बाजार आना पड़ रहा है। दरअसल खंड शिक्षा अधिकारी, चरगांवा का कार्यालय पादरी बाजार में है, लेकिन मतदाताओं को जो नोटिस भेजी गई उस मुहर पर सिर्फ खंड शिक्षा अधिकारी, चरगांवा लिखा गया। मुहर पर चरगांवा के आगे पादरी बाजार नहीं छपा। इस उधेड़बुन में लोग भ्रमित हो रहे हैं। पार्षद ऋषिमोहन वर्मा ने शिकायत की तो बीएलओ के जरिए मतदाताओं को सही जानकारी देने के लिए चरगांवा में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई। इस सेंटर पर तीन एईआरओ नोटिस की सुनवाई कर रहे हैं। एईआरओ बीईओ विजय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.