बांका, जुलाई 16 -- धोरैया(बांका)संवाद सूत्र पड़ाव संघ कहलगांव के बैनर तले लगभग तीन हजार कांवरियों का जत्था गुरुवार को धोरैया प्रखंड मुख्यालय पहुंचेगा। कांवरिया जत्था कहलगांव की उत्तर वाहिनी गंगा घाट से घोघा पंजवारा स्टेट हाईवे होते हुए बासुकीनाथ धाम जला भिषेक को लेकर जाएगी।बीडीओअरविंद कुमार के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कांवरियों के रात्रि विश्राम को देखते हुए बिजली, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रखंड प्रमुख रंजू देवी के प्रतिनिधि आलोक कुमार भी कांवरियों के ठहरने की व्यवस्था में जुटे हैं। यह एक वार्षिक परंपरा है, जिसमें पड़ाव संघ के बैनर तले हजारों श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम में जलार्पण करने जाते हैं। 17 जुलाई को कांवरिया जत्था प्रखंड मुख्यालय में रात्रि विश्राम करेगा। प्र...