चतरा, अगस्त 19 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित शहर में एक भी ऑटो स्टैंड नहीं है। स्टैंड के अभाव में ऑटो चालक शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थान और चौंक चौराहों के आसपास अपना ऑटो को खड़ा कर सवारी उठाते हैं। जिससे शहर में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। आज से दस वर्ष पहले इतनी ऑटो नहीं चलती थी। ऑटो की संख्या सिमित थी। शहर की आबादी थी कम थी। आज शहर की आबादी बढ़ने के साथ साथ ऑटों पांच गुणा से अधिक बढ़ गया है। जिले में डीजल से चलने वाले निबंधित ऑटो की संख्या 2,186 है। जिसमें 1,841 ऑटो सवारी वाला एवं 345 ऑटो मालवाहक शामिल है। इसके अलावा सीएनजी से चलने वाले निबंधित ऑटो की संख्या 20 है। जिसमें 8 सवारी वाला एवं 12 मालवाहक ऑटो शामिल है। वही ई रिक्शा टोटो और इलेक्ट्रिक से चलने वाली निबंधत ऑटो की संख्या 98 है। जिसमें ई रिक्शा टोटो सवारी वाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.