मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 30 -- मुजफ्फरनगर। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण की जांच में सिंचाई विभाग के द्वारा बनवाई गई तीनों सड़कों की पोल खुल गई। पीनना में रजवाहा रोड और बुडीनाखुर्द में बनी दो सड़कों के निर्माण में गडबडझाला प्रकाश में आया है। सड़कों की मोटाई को मानक से कम रखा गया है, वहीं तारकोल का काफी कम प्रयोग किया गया है। वहीं सड़क के साइड में पुरानी ईटों का इस्तेमाल किया गया है। मामला प्रकाश में आने पर तीनों सड़कों के करीब 89.07 लाख के भुगतान पर रोक लगा दी गई है। सीडीओ ने अपनी रिपोर्ट डीएम उमेश मिश्रा को सौंपी है। सिंचाई विभाग के द्वारा गांव पीनना में रहवाजा रोड पर तारकोल की सड़क का निर्माण कराया गया है। यह सड़क करीब 31.52 लाख से बनाई गई है। वहीं चरथावल के गांव बुडीना खुर्द में सिंचाई विभाग के द्वारा दो सड़कों का निर्माण कराया गया है। जिसका बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.