बाराबंकी, फरवरी 23 -- दरियाबाद। नगर में विकास कार्यों को गति देते हुए राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने 54 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन सड़कों का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद सड़कों को जनता को समर्पित कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने फीता काटकर सड़कों का उद्घाटन किया और कहा कि नगर हो या गांव भाजपा सरकार में हर गांव व घर तक सड़क पहुंच रही। सड़कों के निर्माण के साथ नाली व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इस मौके पर भाजपा नेता दिलीप मिश्र, सुंदरम शर्मा, अशफाक अहमद, मोहम्मद गौस, बाबा अनुज, सुनीत, अभय नाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.