मथुरा, सितम्बर 28 -- जनपद में धान की फसल कटते ही पराली दहन होना शुरु हो गया है। जिले में दो दिन में तीन स्थानों पर पराली दहन की घटना पकड़ी गई है। सूचना पर पहुंचकर विभागीय टीम ने पराली जलाने वाले किसानों पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। धान की फसल की कटाई के साथ ही शासन प्रशासन एवं कृषि विभाग ने जिले में पराली दहन प्रबंधन की गाइड लाइन जारी कर दी है। इसके बावजूद यहां गाइडलाइन को दर किनार कर किसानों ने पराली का दहन शुरु कर दिया है। तमाम प्रतिबंध, जुर्माना एवं कार्रवाई के बावजूद किसान मान नहीं रहे हैं और पराली दहन कर रहे हैं। विगत गुरुवार की रात्रि मथुरा विकास खंड के गांव बढ़ौता में दो स्थानों पर पराली दहन की गई है। इसकी सूचना पर पहुंची टीम ने दो किसानों पर छह हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा विगत रात्रि छाता ब्लॉक के गांव जटवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.