देवघर, फरवरी 15 -- देवघर। विद्युत आपूर्ति अंचल देवघर द्वारा महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर विद्युत व्यवस्था सुचारु रुप से बनाए रखने के लिए तीन स्थानों पर विद्युत आपूर्ति नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। साथ ही मुख्य नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर भी जारी किया गया है एवं तीनों स्थानों पर बनाए गए नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारियों व कर्मचारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर के कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद ने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर कार्यालय में मुख्य नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जहां का संपर्क नंबर 7479940525 है। मुख्य नियंत्रण कक्ष सहित अन्य विद्युत नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में संचालित होगी। मुख्य नियंत्रण कक्ष के प्रथम पाली में सहायक विद्युत अभियंता प्रीती कुमारी, द्वितीय पाली में ...