नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में शुक्रवार को तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। जांच के बाद धमकी को फर्जी पाया गया। एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है जब स्कूलों को निशाना बनाया गया। पुलिस के अनुसार झंडेवालान स्थित बीटी तमिल स्कूल, लोधी इस्टेट का एसपीवी स्कूल और नई दिल्ली का ब्रिटिश स्कूल धमकी भरे ईमेल की चपेट में आए। सुबह ईमेल देखते ही स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और एहतियातन परिसर खाली करा लिया गया। दमकल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। घटना की सूचना पर चिंतित अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। धमकी के कारण पढ़ाई बाधित रही। इससे पहले नौ फरवरी को भी दस स्कूलों को इसी तरह की फर्जी धमकी मिली थी। पुलिस राजधानी में प्रस्ताव...