मिर्जापुर, जनवरी 20 -- मिर्जापुर। गंगा जन कल्याण मेमोरियल ट्रस्ट ने सेवा कार्य के तहत विकास खंड नरायनपुर के प्राथमिक विद्यालय टेडुवा के 122 और कंपोजिट स्कूल शाहपुर में 178 छात्र-छात्राओं में सोमवार को नि:शुल्क स्वेटर वितरित किया गया। नया स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। संस्था के उपाध्यक्ष राजेश, महामंत्री संतोष और जमालपुर शिक्षक संघ के अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राथमिक विद्यालय टेडुवा में ग्राम प्रधान चंदा देवी, शिव कुमार गिरी, प्रधानाध्याक आदेश कुमार पाण्डेय, प्रियंका खन्ना, सीमा सिंह भारती, प्रेमांशु पाल, नेहा सिंह, विमला देवी, आत्माराम गिरी, धन्नो देवी और सोनी देवी उपस्थित रहीं। कंपोजिट स्कूल शाहपुर में ग्राम प्रधान श्रीकांत पटेल, प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह, अनीता देवी, सुनील शुक्ला, स्मृत...