अंबेडकर नगर, जनवरी 20 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड के ग्राम सिसानी अखइपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 385 पशुओं का उपचार किया गया। शिविर का उद्घाटन ग्राम प्रधान विनायक निषाद ने किया। पशु चिकित्साधिकारी रामपुर सकरवारी डा. राजकुमार ने पशु रोगों के लक्षण व बचाव की जानकारी दी। पशुधन प्रसार अधिकारी अकरम अंसारी, फार्मासिस्ट नरेन्द्र यादव ने शिविर में आए पशुओं का उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...