वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। देवाधिदेव महादेव के विवाह का उत्सव पर इस वर्ष 12 दुर्लभ योग बनेंगे। तीन सौ वर्षों के अंतराल में यह दूसरा अवसर होगा जब दस से अधिक योग एकसाथ महाशिवरात्रि को बनेंगे। इससे पहले वर्ष 2024 में महाशिवरात्रि पर 11 योग बने थे। इनमें प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, सर्वार्थसिद्ध, साध्य, शिव, शुक्ल, चंद्रमंगल, त्रिग्रही, राज और ध्रुव योग हैं। महाशिवरात्रि भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस वर्ष यह तिथि 15 फरवरी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस तिथि पर सर्वप्रथम सृष्टि में ज्योतिर्लिंग का प्रादुर्भाव हुआ था। इसी तिथि पर आदियोगी ने भगवती पार्वती के साथ अपनी गृहस्थ लीला भी रची थी। ज्योतिषाचार्य पं. विकास शास्त्री के अनुसार करीब तीन सौ साल के बाद दूसरी बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.